Delhi Capitals Women (DC Women) ने Women’s Premier League (WPL) में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लगातार शानदार प्रदर्शन, मजबूत टीम कॉम्बिनेशन और बड़े-बड़े खिलाड़ियों के बावजूद DC Women अब तक WPL की ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा है जो उन्हें बाकी टीमों से अलग बनाता है — हर सीज़न फाइनल में पहुंचना।

WPL फाइनल रिकॉर्ड: Delhi Capitals Women:
| सीज़न | फाइनल मुकाबला | परिणाम | स्थिति |
|---|---|---|---|
| 2023 | Mumbai Indians Women | 7 विकेट से हार | रनर-अप |
| 2024 | Royal Challengers Bengaluru Women | 8 विकेट से हार | रनर-अप |
| 2025 | Mumbai Indians Women | 8 रन से हार | रनर-अप |
| 2026 | Royal Challengers Bengaluru Women | 6 विकेट से हार | रनर-अप |
Delhi Women’s अब तक 4 WPL फाइनल खेल चुकी है, लेकिन हर बार ट्रॉफी से एक कदम दूर रह गई।
WPL 2023 Final: DC Women vs Mumbai Indians Women :
- स्थान: DY पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
- तारीख: 26 मार्च 2023
- परिणाम: Mumbai Indians Women ने 7 विकेट से जीत दर्ज की
यह WPL का पहला सीज़न था और Delhi Women’s ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन कर सीधे फाइनल में जगह बनाई। हालांकि फाइनल में मुंबई इंडियंस की अनुभवी टीम ने दबाव में बेहतर खेल दिखाया और Delhi Capitals का सपना टूट गया।
WPL 2024 Final: DC Women vs RCB Women :
- स्थान: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
- तारीख: 17 मार्च 2024
- परिणाम: RCB Women ने 8 विकेट से जीत हासिल की
होम ग्राउंड पर खेलते हुए Delhi Women’s से फैंस को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन RCB Women ने शानदार रन चेज़ करते हुए पहली बार WPL ट्रॉफी जीत ली। Delhi Women’s लगातार दूसरी बार रनर-अप रही।
WPL 2025 Final: DC Women vs Mumbai Indians Women :
- स्थान: ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
- तारीख: 15 मार्च 2025
- परिणाम: Mumbai Indians Women ने 8 रन से मैच जीता
यह मुकाबला बेहद करीबी रहा। Delhi Women ने आखिरी ओवर तक लड़ाई लड़ी, लेकिन कुछ रन कम पड़ गए। मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार WPL खिताब अपने नाम किया, जबकि Delhi Women की किस्मत ने फिर साथ नहीं दिया।
WPL 2026 Final: DC Women vs RCB Women :
- स्थान: BCA स्टेडियम, वडोदरा
- तारीख: 5 फरवरी 2026 मैच का संक्षिप्त स्कोर
मैच का संक्षिप्त स्कोर:
DC Women: 203/4
- जेमिमा रोड्रिग्स – 57 रन
- लौरा वोलवार्ड्ट – 44 रन
RCB Women: 204/4
- स्मृति मंधाना – 87 रन
- जॉर्जिया वोल – 79 रन
RCB Women ने रिकॉर्ड रन चेज़ करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। दिल्ली Womens लगातार चौथी बार फाइनल हार गई, जिससे “ फाइनल कर्स” की चर्चा और तेज़ हो गई।
Delhi Capitals Women’s बार-बार फाइनल पहुंचने की कारण :
Delhi Women’s की ताकत:
- मजबूत और संतुलित टीम
- अनुभवी कप्तान और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण
- शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, मेग लैनिंग जैसी स्टार खिलाड़ी
- हर सीज़न लीग स्टेज में टॉप प्रदर्शन
Delhi Women’s WPL की सबसे consistent टीम है, लेकिन फाइनल में दबाव के कारण ट्रॉफी हाथ से निकल जाती है।
क्या DC Women कभी WPL ट्रॉफी जीतेगी?
चार फाइनल हारने के बावजूद Delhi Women की कहानी हार की नहीं, उम्मीद की है। जिस तरह टीम हर साल फाइनल तक पहुंच रही है, यह साफ संकेत है कि जल्द ही Delhi Women’s WPL चैंपियन बन सकती है।
फैंस को भरोसा है कि आने वाले सीज़न में Delhi Women’s अपना “फाइनल का सूखा” खत्म करेगी।

Gobin Sharma is a cricket writer and sports enthusiast who covers the latest cricket news, match reports, player performances, records, and major events from around the world. He is passionate about delivering accurate, engaging, and easy-to-understand cricket content for fans.
