आईपीएल में जब भी सबसे मजबूत फैनबेस, सबसे ज्यादा सोशल मीडिया एंगेजमेंट और सबसे मनोरंजक फ्रेंचाइज़ की बात होती है, तो Royal Challengers Bengaluru का नाम सबसे ऊपर आता है। इस टीम के पास भले ही एक ट्रॉफी हो, लेकिन फैन कनेक्शन बनाने में RCB हमेशा सबसे आगे रही है। इस कनेक्शन को मजबूत बनाने में एक नाम का बहुत बड़ा योगदान है “Mr. Nags”।
“Peas” बोलने वाला, खिलाड़ियों को awkward सवालों में फंसाने वाला, प्रेस कॉन्फ्रेंस को कॉमेडी शो में बदल देने वाला यह किरदार आज RCB की पहचान बन चुका है। असल जिंदगी में Mr. Nags का किरदार निभाते हैं भारतीय कॉमेडियन, अभिनेता और होस्ट Danish Sait।
Mr. Nags आखिर हैं कौन?
Mr. Nags कोई क्रिकेटर नहीं हैं, बल्कि RCB के आधिकारिक कंटेंट यूनिवर्स का हिस्सा हैं। यह एक fictional comedic character है, जिसे Danish Sait ने बनाया और सालों से निभाया है। उनका काम खिलाड़ियों के साथ मजेदार इंटरव्यू करना, टीम के माहौल को हल्का रखना और फैंस को मनोरंजन देना है। RCB की “RCB Insider” सीरीज में Mr. Nags लगातार नजर आते हैं। कभी वह खिलाड़ियों के कमरे में घुस जाते हैं, कभी टीम मीटिंग में सवाल पूछते हैं, तो कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी टीम को हंसा देते हैं।
लगभग 2015 के आसपास RCB ने सोशल मीडिया कंटेंट को नई दिशा देने का फैसला किया। उस समय IPL टीमें केवल मैच और पोस्टर तक सीमित थीं, लेकिन RCB कुछ अलग करना चाहती थी। तभी Danish Sait को “Mr. Nags” के रूप में पेश किया गया। शुरुआत में यह सिर्फ हल्के-फुल्के इंटरव्यू तक सीमित था, लेकिन धीरे-धीरे Mr. Nags पूरी फ्रेंचाइज़ का अहम हिस्सा बन गए। आज हालत यह है कि कई फैंस IPL सीजन के दौरान मैच से ज्यादा Mr. Nags के वीडियो का इंतजार करते हैं।
Danish Sait सिर्फ Mr. Nags तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने Kannada फिल्मों में भी काम किया है। उनकी फिल्म “Humble Politician Nograj” काफी चर्चित रही।इसके अलावा उन्होंने web series, TV hosting और live comedy shows में भी काम किया। लेकिन देश भर पहचान उन्हें Mr. Nags से ही मिली।

Danish Sait का शुरुआती जीवन
Danish Sait का जन्म 1 जुलाई 1988 को हुआ। वह मूल रूप से कर्नाटक से हैं और शुरू से ही मनोरंजन की दुनिया से जुड़े रहे। उन्होंने रेडियो जॉकी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। Fever FM पर उनके prank calls और अलग-अलग किरदार काफी लोकप्रिय हुए।उनकी कॉमिक टाइमिंग और Bengaluru की लोकल संस्कृति को समझने की क्षमता ने उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाया। यही कारण था कि RCB ने उन्हें अपनी डिजिटल रणनीति का हिस्सा बनाया।
RCB Insider शो ने IPL कंटेंट का पूरा ढांचा बदल दिया। पहले खिलाड़ी केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस और मैच इंटरव्यू में दिखाई देते थे, लेकिन मिस्टर. Nags ने खिलाड़ियों की फनी और ह्यूमन साइड दर्शकों तक पहुंचाई। यह शो इतना लोकप्रिय हुआ कि दूसरी IPL फ्रेंचाइज़ भी अपने कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया होस्ट लाने लगीं। Reddit और सोशल मीडिया पर कई फैंस ने माना कि IPL टीमों के बीच कंटेंट क्रिएशन का ट्रेंड काफी हद तक Mr. Nags की सफलता के बाद बढ़ा।
Mr. Nags RCB कैंप के अंदर
अगर मिस्टर Nags के सबसे लोकप्रिय मोमेंट्स की बात करें, तो उनमें से ज्यादातर में Virat Kohli शामिल रहे हैं। Kohli और Mr. Nags की केमेस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आती है।
Danish Sait ने एक इंटरव्यू में कहा था कि Virat Kohli मजाक को बहुत अच्छे तरीके से लेते हैं और इसी वजह से उनके वीडियो सफल होते हैं।कई बार Mr. Nags ने Kohli से ऐसे सवाल पूछे हैं, जिन्हें सुनकर पूरी टीम हंसने लगती है। Kohli भी मजेदार जवाब देकर माहौल और एंटरटेनिंग बना देते हैं। यही कारण है कि दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर वायरल रहती है।
Mr. Nags की सबसे मशहूर वीडियो सीरीज
Parody Press Conference
यह सीरीज फैंस की सबसे पसंदीदा सीरीज में से एक है। इसमें Mr. Nags खुद को प्रेस कॉन्फ्रेंस host मानते हैं और टीम सिलेक्शन, ऑक्शन स्ट्रेटजी और IPL परफॉर्मेंस पर बेहद अजीब सवाल पूछते हैं।
Nets with Mr. Nags
इस शो में वह प्रैक्टिस सेशन के दौरान खिलाड़ियों को परेशान करते हैं और उनसे रैंडम सवाल पूछते हैं।
Auction Special Episodes
RCB ऑक्शन के दौरान मिस्टर. Nags की वीडियो अलग ही hype क्रिएट करती हैं। वह रिटेंशन स्ट्रैटजी और ऑक्शन पर्स को कॉमेडी अंदाज में एक्सप्लेन करते हैं।

क्यों अलग है Mr. Nags का humour?
मिस्टर Nags का humour awkward comedy पर आधारित है। वह खिलाड़ियों को अनकॉफर्टेबल परिस्थितियों में डालते हैं, लेकिन मजाक की सीमा कभी पार नहीं करते। यही वजह है कि खिलाड़ी भी उनके साथ खुलकर एंजॉय करते हैं।Reddit पर कई फैंस ने लिखा कि मिस्टर. Nags की कॉमेडी समझने के लिए बेंगलुरु और Kannada culture की थोड़ी समझ जरूरी है।कुछ लोगों को उनका humour cringe लगता है, लेकिन बड़ी संख्या में RCB फैंस उन्हें फ्रेंचाइजी की “soul” मानते हैं।
Mr. Nags अक्सर “Peace” की जगह “Peas” बोलते हैं। यह उनका सिग्नेचर डायलॉग बन चुका है। फैंस आज भी सोशल मीडिया पर “Peas” लिखकर उन्हें याद करते हैं।यह छोटी सी चीज उनकी ब्रांडिंग का हिस्सा बन गई और कैरेक्टर को और यूनीक बना दिया।
क्या Mr. Nags सिर्फ कॉमेडी कैरेक्टर हैं?
नहीं। Mr. Nags अब RCB के इमोशनल ब्रांड आइडेंटिटी का हिस्सा बन चुके हैं। कई फैंस मानते हैं कि जिस तरह Virat Kohli टीम के क्रिकेट फेस हैं, उसी तरह Mr. नाग्स टीम के एंटरटेनमेंट फेस हैं। RCB की हार के बाद भी Mr. Nags humour के जरिए माहौल हल्का करते हैं। यही वजह है कि फ्रेंचाइजी का फैन इंगेजमेंट लगातार मजबूत बना रहता है।
हर लोकप्रिय कैरेक्टर की तरह Mr. Nags की भी आलोचना होती है। कुछ लोगों को उनका humour repetitive लगता है। वहीं कुछ फैंस मानते हैं कि शुरुआती सालों में उनका कॉन्टेंट ज्यादा नेचरल था।फिर भी उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बनी हुई है।जब तक RCB और उसका फैन बेस रहेगा, तब तक Mr. Nags का कैरेक्टर भी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ा रहेगा। Danish Sait अब सिर्फ कॉमेडियन नहीं बल्कि RCB इकोसिस्टम का स्थायी हिस्सा बन चुके हैं।कई फैंस तो मजाक में कहते हैं कि Virat Kohli के बाद अगर कोई सबसे लंबे समय तक RCB से जुड़ा है, तो वह Mr. Nags ही हैं।

कनक्लूजन:
Danish Sait द्वारा निभाया गया Mr. Nags सिर्फ एक कॉमेडी कैरेक्टर नहीं, बल्कि IPL एंटरटेनमेंट कल्चर का बड़ा हिस्सा बन चुका है। उन्होंने दिखाया कि क्रिकेट और humour साथ मिलकर फैंस को कैसे इमोशनली कनेक्ट कर सकते हैं।Royal Challengers Bengaluru की ब्रांडिंग, फैन इंगेजमेंट और सोशल मीडिया सक्सेस में Mr. नाग्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। उनकी वजह से RCB ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी अलग पहचान बनाई है।

1 thought on “RCB के “Mr. Nags” कौन हैं? कैसे Danish Sait बने Royal Challengers Bengaluru की नं 1 एंटरटेनमेंट पहचान ?”